बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 22 जवानों के शव बरामद हुए हैं। अभी भी एक जवान लापता है। वहीं, 31 जवान घायल हैं। ये इस साल का सबसे बड़ा हमला है। इस हमले में नक्सलियों ने शनिवार को देसी रॉकेट लॉन्चर और एलएमजी का इस्तेमाल किया था। सुरक्षाबलों ने बीजापुर में यह ऑपरेशन चलाया था। नक्सलियों के संगठन पीपुल्स लिबरेशन ग्रुप आर्मी प्लाटून वन की यूनिट ने सुरक्षाबलों पर हमला किया है।
सुरक्षाबलों ने 15 नक्सलियों को ढ़ेर कर दिया है। जब सुरक्षा बल अंदर जा रहे थे तभी नक्सलियों ने उनके उपर हमला कर दिया। तीन तरीके से नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया। पहला हमला उन्होंने बुलेट से किया, दूसरा नुकीले हथियारों से और तीसरा देसी रॉकेट लॉन्चर से लगभग 200 से 300 नक्सलियों का समूह सुरक्षाबलों की टुकड़ी पर टूट पड़ा।
नक्सलियों के गढ़ में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। इस अभियान में अभी और भी तेजी लाई जाएगी। इससे पहले DG CRPF ने बताया था कि लगभग 15 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया है। वहीं, 20 नक्सलियों के घायल होने की खबर आ रही है। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। मारे गए नक्सलियों में एक महिला भी शामिल थी