मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) वर्तमान समय में भारत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) इस समय काफी चर्चा में है। इस दौरान आलिया का एक ब्राइडल लुक सामने आया है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। साथ ही फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है।
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एडवर्टीज़मेंट के लिए दुल्हन का रूप धारण किया है। पर्क चॉकलेट की ऐड के लिए आलिया दुल्हन बनी हैं। आलिया ने लाइट पिंक रंग का ब्राइडल लहंगा, हेवी जूलरी और साथ ही माथे पर टीका लगाया हुआ हैं। आलिया इससे पहले भी ऐड शूट्स के लिए ब्राइडल अवतार में दिखाई दी है।
वहीं, आलिया भट्ट की फिल्मों की बात करें तो फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में हैं। आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी का किरदार निभा रही हैं। गंगूबाई गुजरात के काठियावाड़ की रहने वाली थीं। इस कारण उनका नाम गंगूबाई काठियावाड़ी पड़ गया था। फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होगी।
इसके अलावा आलिया फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी काम कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर भी है। इसमें आलिया के साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन सहित कई अन्य बड़े कलाकार शामिल हैं।
मुंबई में होने वाले महिला प्रीमियर लीग (Women's IPL Auction) के लिए आज हुई नीलामी के साथ ही विभिन्न टीमों...
जनता दल यूनाइटेड (JDU) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के भाजपा (BJP) में जाने को लेकर...
Download Kuttey Movie: Kuttey movie was released at the Box Office on 13th January 2023. Kuttey (Dogs) is a 2023 Indian...
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद भवन के केन्द्रीय हॉल में...