अमृतपाल सिंह अब तक पंजाब पुलिस की पकड़ से कैसे फरार है, चौकस पंजाब पुलिस के 80000 जवान क्या कर रहे हैं, ये बात समझ नहीं आती, ये बड़ा सवाल पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस से किया है। पंजाब पुलिस की इस बड़ी नाकामी पर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने उसको कड़ी फटकार भी लगाई है।
अमृतपाल सिंह मामले में पंजाब पुलिस को फटकार लगाते हुए HC ने राज्य की पुलिस से सवाल किया कि आपके 80000 पुलिस वाले क्या कर रहे थे, वो कैसे भाग गया?” पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने ये भी कहा कि ये पंजाब स्टेट इंटेलिजेंस का भी बहुत बड़ा फैलियूर है।
HC ने कहा कि यह पंजाब पुलिस के खुफिया तंत्र की बड़ी नाकामी है, कि अब तक उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब पुलिस ने हाई कोर्ट को बताया कि अमृतपाल सिंह पर NSA लगाया गया है और अब तक अमृतपाल के 120 से ज़्यादा सहयोगियों को पकड़ा जा चूका है। पंजाब पुलिस की बातें सुनकर कोर्ट ने कहा कि हमें पुलिस की कहानी पर भरोसा नहीं है, इसके बाद कोर्ट ने पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट जल्द दाखिल करने को कहा।
ज्ञात हो कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अभी तक फरार है, पिछले चार दिनों से पंजाब पुलिस उसकी तलाश में लगी है। जिस कार में वो फरार हुआ था, उस कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है, लेकिन अब तक अमृतपाल का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
पंजाब पुलिस के अनुसार, अमृतपाल के दो और सहयोगियों कुलवंत सिंह और गुर औजला पर अब NSA लगाया गया है। इन दोनों को ही गिरफ्तार करके असम भेजा गया है। इन दोनों को मिलाकर अब तक अमृतपाल के सात सहयोगियों पर NSA लगाया जा चुका है।
ये भी पढ़ें :-
रमज़ान पर नीतीश का मुसलमानो को बड़ा तोहफा, दफ्तर आने-जाने में एक घंटे की छूट
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को सूरत कोर्ट से भी राहत नहीं मिली और जिसकी वजह से उनके ऊपर गिरफ्तारी की...
ED आज बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव से रेलवे में लैंड फॉर जॉब्स मामले में पूछताछ कर रही है।...
भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है इस मौक़े पर भाजपा देशभर में 10 लाख...
राजस्थान विधानसभा चुनाव इस साल होने वाले हैं जिसके लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी और विपक्षी भाजपा दोनों ने कमर कसना...