बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) माँ बन चुकी हैं। खास बात ये है कि इसकी जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम पर दी। जी हां, प्रियंका के साथ ही उनके पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनास ने भी इस बात की जानकारी दी, कि उनके घर नन्हा मेहमान आया है। प्रियंका (Priyanka Chopra) ने बच्चे के जन्म की बात को अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया और इंस्टाग्राम पर लिखा कि, “हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। धन्यवाद”! आपको बता दें की कपल के घर लड़की का जन्म हुआ है जो की सरोगेसी के ज़रिये हुआ है।
वहीं देसी गर्ल के फैंस इस पोस्ट को देख काफी ख़ुशी जताई है। सलेब्रटीज़ से लेकर प्रियंका के फैंस ने उनके इस पोस्ट पर रियेक्ट किया है और कपल को बधाई दी है। प्रियंका (Priyanka Chopra) और निक जोनास की शादी साल 2018 में राजस्थान में पारंपरिक हिन्दू रीती-रिवाज के साथ हुई थी। इस शादी ने काफी चर्चा बटोरी थी। वहीं शादी के बाद प्रियंका अमेरिका शिफ्ट हो गई हैं।
पिछले कुछ दिनों से देशभर में जातीय जनगणना (Caste Census) की मांग को लेकर शोर सुनाई दे रहा है। इस...
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) स्थित ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanwapi Masjid) का तीसरे और अंतिम दिन का सर्वे आज...
महाराजगंज, उत्तर प्रदेश/सुनील पाठक उत्तर प्रदेश के महाराजगंज ज़िले के उम्मीद सोशल फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेमलाल सिंघानिया कन्या इण्टर...
यूक्रेन पर रुसी हमले को 80 दिन बीत चुके हैं, लेकिन यूक्रेनी शहरों पर रूसी हमले आज भी जारी हैं।...