पंजाब में विधानसभा चुनाव (Election 2022) होने हैं। जिसकी तारीखों का ऐलान भी चुनाव आयोग ने कर दिया है। 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव (Election 2022) की तैयारियों में हर पार्टी जुटी हुई है। लेकिन आज आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से सीएम उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भगवंत मान (Bhagwant Maan) को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है। अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया। आपको बता दें कि अरविन्द केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ये ऐलान किया।
पंजाब का अगला CM कौन होगा? आम आदमी पार्टी के CM चेहरे का एलान | LIVE https://t.co/aZiBEzSzZ2
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 18, 2022
पंजाब में आप का सीएम उम्मीदवार चेहरा बने भगवंत मान (Bhagwant Maan) साल 2014 से से लोकसभा के सदस्य हैं। मई 2014 में, वह पंजाब के संगरूर निर्वाचन क्षेत्र के लिए सांसद बने। साल 2011 में भगवंत मान पंजाब के पीपल्स पार्टी के सदस्य बने और साल 2012 में उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनावों में लेहरागागा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। वहीं उन्होंने भारतीय आम चुनाव 2014 में संगरूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से ‘आप’ (AAP) उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ा। साथ ही उन्होंने मार्च 2014 में पंजाब की पीपल्स पार्टी छोड़ दी और आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए।
आपको बता दें कि 17 अक्टूबर 1973 को भारत में पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में जन्मे भगवंत मान (Bhagwant Maan) और कॉमेडियन कपिल शर्मा दोनों ने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज नामक एक लोकप्रिय टेलीविजन कॉमेडी प्रतियोगिता में भाग लिया था। पेशे से भगवंत मान एक प्रसिद्ध पंजाबी कॉमेडियन भी रह चुके हैं और एक राजनेता के रूप में भी काम किया।
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को सूरत कोर्ट से भी राहत नहीं मिली और जिसकी वजह से उनके ऊपर गिरफ्तारी की...
ED आज बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव से रेलवे में लैंड फॉर जॉब्स मामले में पूछताछ कर रही है।...
भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है इस मौक़े पर भाजपा देशभर में 10 लाख...
राजस्थान विधानसभा चुनाव इस साल होने वाले हैं जिसके लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी और विपक्षी भाजपा दोनों ने कमर कसना...