भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है इस मौक़े पर भाजपा देशभर में 10 लाख से ज्यादा स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मना रही है। भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है जिसके 44वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज कार्यकर्ताओं को अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा देश के मुख्य सेवक की भूमिका में कार्यरत है।
पीएम मोदी ने कहा कि ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र और लक्ष्य रहा है, जब जनसंघ का जन्म हुआ, तो हमारे पास न ज़्यादा राजनीतिक अनुभव था, न पर्याप्त संसाधन, हमारे पास था तो केवल ‘मातृभूमि की भक्ति’ और ‘लोकतंत्र की शक्ति।’
भारतीय जनता पार्टी की वर्षगाँठ पर प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को कई मूल मंत्र दिए, ताकि वे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दायरा अधिक से अधिक बढ़ा सकें। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा वो पार्टी है, जिसके लिए राष्ट्र सदा सर्वोपरि रहा है, भारतीय जनता पार्टी देश के लिए दिन-रात काम कर रही है और हमारी पार्टी “माँ भारती,” संविधान और देश को समर्पित है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये हम सभी का सौभाग्य है कि देश के अमृतकाल में आज हमलोगों को देश की सेवा करने का मौका मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें भविष्य के भारत का निर्माण भी करना है, और भाजपा के हर सिपाही को हर स्तर पर उसका नेतृत्व भी करना है।
भाजपा वर्ष 1984 में ‘कमल का फूल’ चुनाव निशान के साथ चुनावी मैदान मैदान में उतरी थी जब उसे देशभर में मात्र 2 लोकसभा सीटों पर ही सफलता मिली थी। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज नेताओं के अथक प्रयासों से पार्टी निरंतर सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ती गई और आज 303 लोकसभा सांसदों तक पहुँचने में कामयाब हुई।
2014 के बाद पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपार सफलता की तरफ बढ़ने लगी और आज देशभर में भाजपा के कार्यकर्ताओं की भरमार है।
1984 में भाजपा के जो 2 सांसद लोकसभा चुनाव जीतने में सफल हुए थे उनमे गुजरात की मेहसाना सीट से डॉ ए.के. पटेल और आंध्र प्रदेश की हनमकोंडा सीट से चंदूपाटला रेड्डी थे। हालांकि आज पार्टी के बहुत ही कम लोग इन दोनों नेताओं का नाम भी जानते होंगे, जिन्होंने लोकसभा में पार्टी की नीव रखने का काम किया था।
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को सूरत कोर्ट से भी राहत नहीं मिली और जिसकी वजह से उनके ऊपर गिरफ्तारी की...
ED आज बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव से रेलवे में लैंड फॉर जॉब्स मामले में पूछताछ कर रही है।...
राजस्थान विधानसभा चुनाव इस साल होने वाले हैं जिसके लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी और विपक्षी भाजपा दोनों ने कमर कसना...
कोविड-19 एक बार फिर देशभर में तेज़ी से अपने पैर पसार रहा है और अब तक हज़ारों लोगों को अपने...