नागपुर: महाराष्ट्र में कोरोना (Covid-19 in Maharashtra) के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सांसद गोपाल शेट्टी ने अपने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मदद लेने की सलाह दी है। शेट्टी ने एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि यह पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाराष्ट्र को अब भी कोरोना (Coronavirus) के फ़ैलाव का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह इस महामारी पर नियंत्रण करने के लिये उद्घव ठाकरे जी को गृह मंत्री अमित शाह से सलाह लेनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि गत जून माह में दिल्ली में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को अमित शाह ने काफी हद तक नियंत्रण में कर दिया था।
भाजपा सांसद शेट्टी ने इसी का हवाला देते हुए आगे कहा कि उद्धव ठाकरे को अब केंद्र सरकार से तुरंत मदद लेनी चाहिए। लोगों के जीवन की रक्षा करने के लिए सभी राजनीतिक मतभेद को एक तरफ रखकर अमित शाह का सहयोग लेना चाहिए। जनता के हित में जो कुछ भी करना चाहिए उद्घव ठाकरे को करना चाहिए। यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। लोगों की जान का मसला है।
गौर हो कि महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। स्थिति ऐसी बन चुकी है कि अमरावती शहर में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भी लोगों को चेतावनी दी कि अगर वे महामारी प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते तो राज्य में फिर एक बार लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।
गोपाल शेट्टी ने राज्य सरकार को ऐसी गंभीर स्थिति में राजनीति के बजाय कुछ ठोस कदम उठाने की सलाह दी है। इसके अलावा उन्होंने कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम को तेज करने पर भी जोर दिया है। भाजपा नेता ने कहा कि वैक्सीन के दायरे में भी वृद्धि की जानी चाहिए, विशेष रूप से उन राज्यों में जहां संख्या बढ़ रही हैं।
अतीक़ अहमद की पुलिस वैन पलटने का डर, आज तड़के हकीकत में तब्दील होने से बाल बाल बच गया। पूर्व...
अमृतपाल सिंह अब तक पंजाब पुलिस की पकड़ से कैसे फरार है, चौकस पंजाब पुलिस के 80000 जवान क्या कर...
रमज़ान आने से पहले बिहार की महागठबंधन सरकार ने मुसलमानो को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार की सरकार ने रमज़ान...
अन्य विपक्षी दलों के साथ साथ साथ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी 2024 के...