कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को आज बेहद फ़िल्मी अंदाज़ में गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खेड़ा को रायपुर जाने वाली इंडिगो की विमान संख्या 6 ई 204 से नीचे उतार कर गिरफ्तार किया गया है। खेड़ा को असम पुलिस के आग्रह पर दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा की गिरफ्तारी होते ही दिल्ली का राजनितिक माहौल अचानक से गरम हो गया। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि किस आधार पर खेड़ा को विमान से नीचे उतारा गया है। सुप्रिया ने पूछा कि देश में कानून का कोई राज है या नहीं।
यह हाई वोल्टेज घटना इंडिगो के विमान से शुरू हुई और अंततः खेड़ा की गिरफ्तारी पर ख़तम हुई। इस घटना के विरोध में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के साथ सफर कर रहे कांग्रेस पार्टी के कई अन्य नेता भी विमान से नीचे उतर गए। इन सभी नेताओं ने एयरपोर्ट पर ही विरोध प्रदर्शन किया। ये सभी नेता पार्टी के रायपुर अधिवेशन में भाग लेने जा रहे थे।
दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस नेताओं का समूहकांग्रेस नेता पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने के बाद असम पुलिस के IGP, L&O प्रशांत कुमार भुइयां ने बताया, “हमने दिल्ली पुलिस से उन्हें गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है। दिल्ली की अदालत में पेश करने के बाद कोर्ट की अनुमति से हम उन्हें असम लाएंगे।
असम के दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग थाने में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी अमल में आई है। इसी मामले में पवन खेड़ा की रिमांड लेने के लिए असम पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो चुकी है।
कांग्रेस ने इस मामले पर भाजपा पर सवाल उठाते हुए पुरे मामले को छत्तीसगढ़ में होने वाले कांग्रेस अधिवेशन से जोड़ा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पार्टी के रायपुर अधिवेशन को रोकने की कोशिश की जा रही है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद भाजपा ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। भाजपा ने पीएम मोदी का अपमान करने के आरोप में खेड़ा की गिरफ्तारी की मांग की थी।
इस घटना पर पार्टी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि हम सब सच के साथी हैं और सच के लिए लड़ेंगे।
कांग्रेस के साथियों के साथ हम सब @IndiGo6E की उड़ान 6E204 से महाधिवेशन के लिए रायपुर जा रहे थे
हमारे साथी @Pawankhera को प्लेन से उतार दिया और अब असम की पुलिस आई है।
यह कैसी तानाशाही है? क़ानून व्यवस्था एक आदमी की मनमानी नहीं है
हम सब सच के सिपाही हैं,
सच के लिए लड़ेंगे।— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) February 23, 2023
पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा, “मुझे कहा गया कि आपके सामान को लेकर कुछ समस्या है, जबकि मेरे पास केवल एक हैंडबैग है। जब फ्लाइट से नीचे आया तो बताया गया कि आप नहीं जा सकते हैं। फिर कहा गया- आपसे DCP मिलेंगे। मैं काफी देर से इंतजार कर रहा हूं। नियम, कानून और कारणों का कुछ अता-पता नहीं है।
मुझे कहा गया कि आपके सामान को लेकर कुछ समस्या है, जबकि मेरे पास केवल एक हैंडबैग है।
जब फ्लाइट से नीचे आया तो बताया गया कि आप नहीं जा सकते हैं। फिर कहा गया- आपसे DCP मिलेंगे।
मैं काफी देर से इंतजार कर रहा हूं। नियम, कानून और कारणों का कुछ अता-पता नहीं है।
: @Pawankhera जी pic.twitter.com/637WUlBDpJ
— Congress (@INCIndia) February 23, 2023
कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगे है कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बिना गिरफ्तारी वारंट के रोका गया। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “यह एक घबराई हुई सरकार और उसकी मनमानी के अलावा कुछ नहीं है।”
ये भी पढ़ें-:
सऊदी अरब में नए शहर का ईजाद, प्रिंस सलमान ने लांच किया ‘न्यू मुरब्बा’ का डिज़ाइन
अतीक़ अहमद की पुलिस वैन पलटने का डर, आज तड़के हकीकत में तब्दील होने से बाल बाल बच गया। पूर्व...
अमृतपाल सिंह अब तक पंजाब पुलिस की पकड़ से कैसे फरार है, चौकस पंजाब पुलिस के 80000 जवान क्या कर...
रमज़ान आने से पहले बिहार की महागठबंधन सरकार ने मुसलमानो को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार की सरकार ने रमज़ान...
अन्य विपक्षी दलों के साथ साथ साथ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी 2024 के...