आज एक दर्दनाक और हैरतअंगेज़ घटना में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Japan PM Shinzo Abe) की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार सुबह जापान के नारा शहर में एक चुनावी सभा के दौरान शिंजो आबे पर पीछे से फायरिंग की गई। शिंदे जब सभा को सम्बोधित कर रहे थे उसी दौरान फायरिंग की आवाज आई और वो गिर पड़े। बाद में ये स्पष्ट हुआ हुआ कि उन पर पीछे से किसी ने फायरिंग की है। आबे को दो गोली मारी गई थी।
सड़क पर सभा कर रहे थे, हमले के बाद धुंआ दिखाई दिया
शिंजो आबे नारा शहर में एक सड़क पर जनसभा कर रहे। गोली लगने के बाद आबे को नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाय गया, लेकिन 6 घंटे बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का भी दौरा पड़ा। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, मौके पर गोली की आवाज़ सुनाई दी साथ ही धुंएँ का गुबार भी देखा गया, और देखते ही देखते घायल आबे वहीँ गिर गए, आबे के शरीर से काफी खून भी बहता दिखा।
हमलावर रिटायर्ड फौजी है, जो की पत्रकार बन कर सभा में आया था
42 वर्षीय हमलावर यामागामी तेत्सुया को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यामागामी, पूर्व प्रधानमंत्री आबे की नीतियों से खुश नहीं था। हमलावर के पास से कमरानुमा गन बरामद की गई है। ये गैन किसी टीवी कैमरे की तरह नजर आती है। जापानी मीडिया के मुताबिक, हमलावर ने हैंडमेड गन का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है की हमलावर एक रिटायर्ड फौजी है जो की पत्रकार बन कर सभा में पहुंचा था।
रविवार को जापान में उच्च सदन का चुनाव होना है
जापान में इस रविवार को उच्च सदन के लिया चुनाव निर्धारित है, जिसके लिए शिंजो प्रचार कर रहे थे। नारा शहर की एक सड़क पर एक छोटी सभा आयोजित की गई थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। जब आबे भाषण देने आए तो पीछे से हमलावर ने गोली चलाई। जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें हमले के बाद धुंआ दिखाई साफ़ दे रहा है। आनन् फानन में आबे को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
आबे के भारत और PM Modi से बेहद ख़ास रिश्ते रहे हैं
शिंजो आबे को भारत का दोस्त कहा जाता था उनका भारत के साथ मज़बूत रिश्ता था। प्रधानमंत्री बनने के बाद 8 सालों में आबे 4 बार भारत के दौरे पर आये थे इससे पहले आबे पहली बार 2006 में तब भारत आए, जब वो जापान के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी थे। उसके बाद 2006 में पहली बार जापान के प्रधानमंत्री बनने के बाद 2007 में उन्होंने भारत का दौरा किया। 2012 से 2020 के दौरान दूसरी बार प्रधानमंत्री रहते हुए वे तीन और बार भारत आए। आबे जापान के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने भारत के इतने दौरे किए।
भारत दौरे पर आये थे शिंजो आबेवर्ष 2018 में शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को (PM Narendra Modi) अपने हॉलिडे होम में दावत दी थी। आबे के निजी बंगले में जाने वाले PM Modi पहले विदेशी नेता थे। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच की दोस्ती सिर्फ दो देशों के प्रधान मंत्रियों के तौर पर नहीं, बल्कि निजी तौर पर भी बेहद ख़ास थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक जताते हुए ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा की “अपने सबसे प्रिय दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन से मैं हैरान हूं, अपने दुख को शब्दों में बता पाना भी संभव नहीं। शिंजो आबे एक बड़े वैश्विक और बेहतरीन राजनेता थे। एक प्रशासक के तौर पर उन्होंने बेहतरीन भूमिका निभाई। PM मोदी ने लिखा की आबे ने अपना जीवन जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए समर्पित कर दिया।”
I am shocked and saddened beyond words at the tragic demise of one of my dearest friends, Shinzo Abe. He was a towering global statesman, an outstanding leader, and a remarkable administrator. He dedicated his life to make Japan and the world a better place.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व PM शिंजो आबे के निधन पर एक दिन के राष्ट्रीय शोक की भी घोषणा की है।
मुंबई में होने वाले महिला प्रीमियर लीग (Women's IPL Auction) के लिए आज हुई नीलामी के साथ ही विभिन्न टीमों...
जनता दल यूनाइटेड (JDU) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के भाजपा (BJP) में जाने को लेकर...
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद भवन के केन्द्रीय हॉल में...
केंद्रीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने आज 3 राज्यों में विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) की तारीखों का एलान...