मुंबई: फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर मुंबई कोर्ट ने निर्देशक संजय लीला भंसाली, अभिनेत्री आलिया भट्ट और लेखिका उत्कर्षिणी वाशिष्ठ को समन भेजा है। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें 21 मई को पेश होने का भी आदेश दिया है। बता दें कि फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होने वाली है।संजय लीला भंसाली के जन्मदिन के अवसर पर 24 फरवरी को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर जारी किया गया था।
फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के टीजर में आलिया भट्ट गंगूबाई के रोल में देखने को मिलीं। बाबू रवजी शाह जो गंगूबाई काठियावाड़ी के गोद लिए हुए बेटे होने का दावा करते हैं। ये समन उनकी ही याचिका पर भेजा गया। रवजी शाह का आरोप है कि फिल्म में गंगूबाई की छवि खराब प्रदर्शित की गई है। फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होने वाली है
फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में अभिनेता अजय देवगन भी नज़र आएंगे। संजय लीला भंसाली और अजय देवगन ने आखिरी बार साल 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम किया था और अब 22 साल बाद दोनों फिर एक साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी कामाठीपुरा में एक वेश्यालय में रहने वाली मैडम गंगूबाई कोठेवाली के जीवन पर आधारित है। इसके साथ ही मुंबई के हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस’ का एक अध्याय भी इससे जुड़ा है।
Download Kuttey Movie: Kuttey movie was released at the Box Office on 13th January 2023. Kuttey (Dogs) is a 2023 Indian...
Download HIT: The 2nd Case Movie : Hit The 2nd case movie released on Box Office on 30th December 2022. HIT: The...
Download Avatar: The Way of Water Movie Hindi: Avatar The way of water movie released worldwide on 16th December 2022. Avatar:...
Download An Action Hero Movie: An Action Hero movie released at the Box office on 2 December 2022. An Action Hero...