नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना के मामले में केंद्रीय मंत्री मंत्री अजय मिश्रा को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आज संवाददाताओं से कहा कि आप के नेताओं को लखीमपुर जाने से रोका गया है।
सांसद संजय सिंह को कल आधी रात से उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक रखा है। इस मामले में आम आदमी पार्टी पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगी। उनकी मांग है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। उनके बेटे को गिरफ्तार कर जेल में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि हाथरस दलित लड़की गैंगरेप मामले की तरह इस केस को दबाने की कोशिश उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार कर रही है। वहां इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।
कांग्रेस ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तत्काल बर्खास्त कर उनके पुत्र को गिरफ्तार करने की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तत्काल कार्रवाई करने और श्री मिश्रा को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को किसानों से मिलने से रोकना गलत है। उनको पीड़ित परिवारों से मिलने की इजाजत देने की बजाय अवैध तरीके से हिरासत में लिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि लोकतंत्र में राजनेता को कहीं भी जाने की इजाजत होनी चाहिए। केंद्र में जब उनकी सरकार थी तो विपक्ष के सभी राजनेताओं को कहीं भी जाने की छूट थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार नेताओं की घेराबंदी कर रही है जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई में मंगलवार को जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देशव्यापी आंदोलन चलाएगी और जिला अधिकारियों के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेगी।
अतीक़ अहमद की पुलिस वैन पलटने का डर, आज तड़के हकीकत में तब्दील होने से बाल बाल बच गया। पूर्व...
अमृतपाल सिंह अब तक पंजाब पुलिस की पकड़ से कैसे फरार है, चौकस पंजाब पुलिस के 80000 जवान क्या कर...
रमज़ान आने से पहले बिहार की महागठबंधन सरकार ने मुसलमानो को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार की सरकार ने रमज़ान...
अन्य विपक्षी दलों के साथ साथ साथ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी 2024 के...