Happy Holi Wishes 2023: होली हिन्दुओ के प्रमुख त्योहारों में से एक है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। 2023 में होली 07 मार्च को मनाई जाएगी और 08 मार्च 2023 को रंग खेला जाएगा। किसी भी त्यौहार पर एक दूसरे को बधाई देने का प्रचलन हमेशा से चला आ रहा है। हम अपने बढ़े और छोटे सभी को होली की शुभकामना सन्देश भेजते है चाहे वो हमारे पास हो या दूर। होली को रंग का त्यौहार कहा जाता है, रंगो में सराबोर होकर लोग एक दूसरे को गले लगाते है और बधाई देते है। लेकिन जो लोग हमसे दूर होते है उनको शुभकामना देने के लिए हम होली की शुभकामना सन्देश का उपयोग करते है।
Holi SMS, Quotes and Wishes भेज कर आप अपने करीबियों और रिश्तेदारों को होली की बधाई दे सकते है। रंग से एक दिन पहले होलिका दहन का आयोजन किया जाता है, होलिका दहन में आस पास के लोग एक जगह एकत्रित होकर उसके चारो और परिक्रमा करते है और गन्ना और गेहू की वाली को जलती हुई होलिका में अर्पित करते है। होलिका दहन की कथा भक्त प्रह्लाद से जुडी हुई है, प्रह्लाद को मारने के लिए उसकी बुआ होलिका प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठ गयी थी क्यूंकि होलिका को वरदान प्राप्त था की वो अग्नि से जलेगी नहीं लेकिन हुआ इसका उल्टा प्रह्लाद बच गए और होलिका जल गयी। तभी से होलिका दहन की परम्परा शुरू हो गयी। होलिका दहन का अपना वैज्ञानिक महत्व भी है, मौसम परिवर्तन के बाद जितने भी कीड़े मकोड़े बातावरण में उत्तपन हो जाते है वो होली की अग्नि में भसम ही जाते है और रंग वाले दिन जो पानी गिराया जाता है उससे हवा शुद्ध हो जाती है।
हम ऐसे ही कुछ होली Wishes लेकर आये है जिन्हे आप अपने सगे सम्बन्धियों और मित्रो के साथ शेयर कर के होली के त्यौहार को और खुशहाल बना सकते है।
1. चलो आज हम बरसों पुरानी
अपनी दुश्मनी भुला दें।
कई होलियां सूखी गुजर गई
इस होली पर आपस में रंग लगा लें।
2. लाल गुलाबी रंग गुलाल उड़ रहा,
झूम रहा है सारा संसार,
खुशियों की आई है बहार अपार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।
3. हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,
खुशियों से भर जाए आपकी झोली,
आप सबको मेरी तरह से
हैप्पी होली।
4. निकलो गलियों में बना कर टोली,
भिगो दो आज हर एक की झोली,
कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो,
वरना निकल लो, लगा के रंग और कह के हैप्पी होली।
5. राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,
मुबारक हो आपको
रंगों से भरी होली।
6. भगवान करे हर साल चांद बन कर आए,
दिन का उजाला शान बन के आए,
कभी ना दूर हो आपके चेहरे से हंसी,
ये होली का त्योहार ऐसा मेहमान बन कर आए।
7. होली आती याद दिलाती, रंगो से तन मन सहलाती, भीगे भीगे गीत सुनाती, पिचकारी से रंग बरसाती, Happy Holi 2023!
8. मथुरा की खुशबू,
गोकुल का हार।
वृन्दावन की सुगंध,
बरसाने की फुहार..
मुबारक हो आपको
होली का त्योहार।
9. सभी रंगों का रास है होली,
मन का उल्लास है होली
जीवन में खुशियां भर देती है,
बस इसीलिए तो खास है होली।
हैप्पी होली…
10. सपनों की दुनिया और अपनों का प्यार,
गालों पे गुलाल और पानी की बौछार,
सुख समृद्धि और सफलता का हार,
मुबारक हो आपको रंगो का त्योहार।
होली की ढेर सारी शुभकामनाएं
11. वसंत ऋतु की बहार
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल
रंग बरसे नीले हरे लाल
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!
Maha Shivratri 2023 is here, Shivratri quotes, wishes and Images are the best things that you can share with your...
Makar Sankranti 2023 Wishes: फसल का त्योहार "मकर संक्रांति" 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। यह त्योहार उत्तर भारत में...
साल 2023 में हज पर जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। सऊदी अरब सरकार ने हज सफर पर लगाई...
हमारे गौरवशाली संस्कृति में ब्रह्मांड के हरेक पिंड जो किसी न किसी रूप में हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं,...