होली का त्यौहार बेहद करीब है। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन यानी चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को रंग खेला जाता है। इस बार होली 18 मार्च 2022 को मनाई जाएगी. होली से कुछ दिन पहले होलाष्टक लग जाते हैं, होलाष्टक के दौरान शुभ कार्य करना वर्जित रहता है। सारे शुभ काम जैसे की नए घर का निर्माण शुरू करना, विवाह, नया व्यवसाय शुरू करना होलाष्टक में वर्जित रहते है। इस साल 10 मार्च 2022 से होलाष्टक लग रहे हैं।
हिन्दू पंचांग के अनुसार होली का पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस वर्ष होली का त्यौहार १७ मार्च को मनाया जाएगा और १८ को रंग खेला जाएगा।
होलिका दहन बृहस्पतिवार, मार्च 17, 2022 को
होलिका दहन मुहूर्त – रात में 09 बजकर 6 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक
(अवधि – 01 घण्टा 10 मिनट्स)
रंगवाली होली शुक्रवार, मार्च 18, 2022 को
इस प्रकार होली पूजन का शुभ मुर्हत केवल 01 घण्टा 10 मिनट्स तक ही रहेगा। इस समय पूजा अर्चना और होलिका दहन करना लाभकारी सिद्ध होगा।
होलिका दहन से पहले निम्नलिखित सामग्री से पूजा अर्चना करें:
– पानी से भरी एक कटोरी
– गाय के गोबर से बने उपले
– रोली
– अक्षत
– अगरबत्ती और धूप
– फूल
– कच्चा कपास
– कच्ची हल्दी
– साबुत दाल (मूंग)
– बताशा
– गुलाल
– नारियल
– कोई भी नई फसल
होलिका दहन में गन्ने और गेहूं की बाली अर्पित की जाती है।
Makar Sankranti 2023 Wishes: फसल का त्योहार "मकर संक्रांति" 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। यह त्योहार उत्तर भारत में...
साल 2023 में हज पर जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। सऊदी अरब सरकार ने हज सफर पर लगाई...
अगले साल यानी देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र...
हिजाब (Hijab) के खिलाफ जारी प्रदर्शनों से निपटने के लिए ईरान की सरकार (Iran Government) अजब-ग़ज़ब तरीके अपना रही है।...