आईपीएल 2022 (IPL Auction 2022) मेगा नीलामी की शुरुआत हो चुकी है। ये नीलामी आज से लेकर 13 फरवरी तक जारी रहेगी। इस ऑक्शन में अब तक सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी श्रेयस अय्यर रहे हैं। अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ में खरीदा है। वे पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। श्रेयस इस ऑक्शन के पहले 10 करोड़ी बन गए हैं। नीलामी में अब तक सबसे ज्यादा फायदा हुआ है, पूर्व अफ्रीकी कप्तान फॉफ डु प्लेसिस को, जिन्हें 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा है। उनकी वैल्यू में 337% इजाफा हुआ। वहीँ सुरेश रैना, डेविड मिलर को किसी भी टीम ने नहीं ख़रीद। जो काफी चौकाने वाली बात रही। आइये देखते हैं किस टीम ने खिलाड़ी (IPL Auction 2022) को ख़रीदा।
शिखर धवन (8.25 करोड़), कगिसो रबाडा (9.25 करोड़)। धवन के रूप में पंजाब को ओपनर मिल गया है। मयंक अग्रवाल के लिए एक ओपनिंग पार्टनर और एक बेहतरीन फास्ट बॉलर मिल गया।
आर अश्विन (5 करोड़), ट्रेंट बोल्ट (8 करोड़)। इस फ्रेंचाइजी को गेंदबाजों की जरूरत थी। पहले उन्होंने केवल बल्लेबाजों को रिटेन किया था। उनके पास अब दो अनुभवी खिलाड़ी हैं।
पैट कमिंस (7.25 करोड़), श्रेयस अय्यर (12.25 करोड़)। उन्होंने पर्स का एक बड़ा हिस्सा खर्च कर दिया है। अय्यर में एक कप्तान मिला और कमिंस के रूप में शानदार गेंदबाज, जो कप्तानी भी कर सकता है।
मोहम्मद शमी (6.25 करोड़)। उनके पास जो कोर है, उसमें उन्होंने एक अच्छे अनुभवी गेंदबाज को जोड़ है।
फाफ डु प्लेसिस (7 करोड़)। सॉलिड परफॉर्मर। वह और कोहली ओपनिंग कर सकते हैं। दोनों टेक्नीक के मामले में बराबरी पर हैं।
क्विंटन डिकॉक (6.75 करोड़)। सलामी बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल के लिए शानदार खरीदारी।
डेविड वार्नर (6.25 करोड़)। पृथ्वी शॉ के साथ वार्नर ओपनिंग करते दिखेंगे।
अतीक़ अहमद की पुलिस वैन पलटने का डर, आज तड़के हकीकत में तब्दील होने से बाल बाल बच गया। पूर्व...
अमृतपाल सिंह अब तक पंजाब पुलिस की पकड़ से कैसे फरार है, चौकस पंजाब पुलिस के 80000 जवान क्या कर...
रमज़ान आने से पहले बिहार की महागठबंधन सरकार ने मुसलमानो को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार की सरकार ने रमज़ान...
अन्य विपक्षी दलों के साथ साथ साथ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी 2024 के...