पटना: बिहार (Bihar) से एक बड़ी घटना सामने आई है। एक बार फिर बिहार में ट्रेन दुर्घटना हुई है। बिहार के समस्तीपुर जिले में एक ट्रेन और पोकलैंड मशीन के बीच टक्कर (Train Accident) हो गई। ट्रेन पोकलैंड मशीन से टकरा गई, जिससे ट्रेन के इंजन को भारी क्षति पहुंची है। ट्रेन की टक्कर से पोकलैंड मशीन (Pokland Machine) का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घायल चालक की हालत अभी नाजुक है।
यह दुर्घटना शनिवार सुबह 8.23 बजे के करीब घटी है। यह घटना रोसड़ा नयानगर के बीच जानकी एक्सप्रेस (Janki Express) की है। इस घटना के बाद से रेलवे विभाग और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है।
हाल ही में बिहार के बेगूसराय में एक रेल दुर्घटना हुई थी। बछवारा स्टेशन के पास में तेज रफ्तार मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतर गया था। हालांकि इस घटना में कोई नुकसान नही हुआ था। गौरतलब है कि हाल ही में जानकी एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने का फैसला लिया गया था। लॉकडाउन की वजह से लगभग 8 महीने इस ट्रेन की सेवा बंद रही। 10 नवंबर को इसे स्पेशल ट्रेन बनाकर चालू किया गया। इस ट्रेन से यात्रियों को काफी राहत मिली थी।
अतीक़ अहमद की पुलिस वैन पलटने का डर, आज तड़के हकीकत में तब्दील होने से बाल बाल बच गया। पूर्व...
अमृतपाल सिंह अब तक पंजाब पुलिस की पकड़ से कैसे फरार है, चौकस पंजाब पुलिस के 80000 जवान क्या कर...
रमज़ान आने से पहले बिहार की महागठबंधन सरकार ने मुसलमानो को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार की सरकार ने रमज़ान...
अन्य विपक्षी दलों के साथ साथ साथ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी 2024 के...