बिहार (Bihar) में जदयू (JDU )जब से भाजपा (BJP) से नाता तोड़कर लालू यादव (Lalu Yadav) की राजद से हाथ मिलाया है, तब से जदयू लगातार भाजपा और पीएम मोदी (PM Modi) पर निशाने साध रही है। JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (JDU President Rajiv Ranjan (Lalan) Singh) ने हाल ही में PM मोदी के खिलाफ हमला बोला था। जिसके बाद जदयू-भाजपा के नेताओं की बीच तकरार देखने को मिली थी।
भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर होते हुए लल्लन ने शुक्रवार को कहा था कि बहुरूपिया क्या होता है? वह जो 12 दिन में 12 रूप दिखाता है, यह पूरी पार्टी (BJP) वही है। ललन सिंह ने शनिवार को भी पीएम मोदी की विभिन्न वेशभूषा में तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की हैं। साथ ही उन्होंने PM मोदी पर बेरोजगारी को लेकर निशाना साधते हुए ट्वीट में लिखा, ‘देश के आदरणीय प्रधानमंत्री जी के बहुरूप का दर्शन करें और अपने पेट की आग बुझाएं। देश के करोड़ों बेरोज़गार युवा इनके PM की कुर्सी पर बने रहने तक अपने लिए रोज़गार की चाहत त्याग दें।’
देश के आदरणीय प्रधानमंत्री जी के बहुरूप का दर्शन करें और अपने पेट की आग बुझाएं। देश के करोड़ों बेरोज़गार युवा इनके पीएम की कुर्सी पर बने रहने तक अपने लिए रोज़गार की चाहत त्याग दें।#मिशन_2024 pic.twitter.com/rAYewyFG5u
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) October 15, 2022
अब ललन सिंह ने एक बार फिर PM मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधते हुए डॉलर (US Dollar) के मुकाबले कमजोर होती भारतीय मुद्रा (Indian Currency) के ज़रिए मोदी सरकार पर सवाल उठाये हैं। ललन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के करीब 10 साल पुराना एक वीडियो शेयर करते हुए उनसे सवाल पूछे हैं।
ललन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘माननीया वित्तमंत्री जी, “डॉलर $ के मुक़ाबले रुपया ₹ लगातार गिरता ही जा रहा है”, कृपया आदरणीय प्रधानमंत्री जी की पिछली प्रतिक्रिया तो सुन लिजिए, और वर्तमान में उनकी क्या प्रतिक्रिया है यह देश की जनता जानने को उत्सुक है! कृपया प्रधानमंत्री जी देश की जनता को जवाब दें।
माननीया वित्तमंत्री जी,
"डॉलर $ के मुक़ाबले रुपया ₹ लगातार गिरता ही जा रहा है", कृपया आदरणीय प्रधानमंत्री जी की पिछली प्रतिक्रिया तो सुन लिजिए……और वर्तमान में उनकी क्या प्रतिक्रिया है यह देश की जनता जानने को उत्सुक है….!
कृपया प्रधानमंत्री जी देश की जनता को जवाब दें। pic.twitter.com/4NZfMVQHqb
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) October 16, 2022
इस ट्वीट के साथ ललन सिंह ने पीएम मोदी के जो वीडियो शेयर किए हैं, उसमें नरेंद्र मोदी यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘रुपया ऐसे कैसे गिर सकता है. मैं शासन में बैठा हूं मुझे पता है। इस तरह से रुपया गिर ही नहीं सकता। ये नेपाल का रुपया नहीं गिरता है, बांग्लादेश की करंसी नहीं गिरती है, पाकिस्तान की करंसी नहीं गिरती है, श्रीलंका की करंसी नहीं गिरती है. क्या वजह है कि हिंदुस्तान का रुपया गिरता जा रहा है। ये जवाब देना पड़ेगा आपको। आपसे देश जवाब मांग रहा है.’
वहीँ नरेंद्र मोदी के एक दूसरे वीडियो में उन्हें बोलते हुए सुना जा सकता है वहीं, दूसरे वीडियो में सुना जा सकता है कि ‘जिस तरह से डॉलर मजबूत होता जा रहा है, रुपया कमजोर होता जा रहा है, विश्व व्यापार में भारत टिक नहीं पाएगा। केंद्र की सरकार जवाब नहीं दे रही है। मोदी ने कहा था कि देश जानना चाहता है कि ऐसा क्या कारण है कि आज अकेला हिंदुस्तान का रुपया डॉलर के मुकाबला गिरता ही चला गया।
PM नरेंद्र मोदी के ये वीडियो तब के हैं, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे। इस दौरान केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार थी, जिस पर मोदी हमलावर हुआ करते थे। अब नरेंद्र मोदी की ही बोली हुई बातों को सामने लाकर जदयू के राष्ट्रिय अध्यक्ष लल्लन सिंह उनसे वही सवाल पूछ रहे हैं।
दूसरी तरफ ललन सिंह के ‘बहरूपिये’ वाले बयान को अब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav) का भी समर्थन मिल रहा है। जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि जदयू पीएम मोदी पर सीधे हमले कर रही है, इस पर उन्होंने कहा कि ‘क्या घुमाकर हमला किया जाए। तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने जो बोला है उसमें गलत क्या है, उन्होंने बिलकुल सही बोला है।’
माना जा रहा है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे विपक्षी दलों के हमले भाजपा के खिलाफ आने वाले समय में और भी तेज़ हो सकते हैं।
अतीक़ अहमद की पुलिस वैन पलटने का डर, आज तड़के हकीकत में तब्दील होने से बाल बाल बच गया। पूर्व...
अमृतपाल सिंह अब तक पंजाब पुलिस की पकड़ से कैसे फरार है, चौकस पंजाब पुलिस के 80000 जवान क्या कर...
रमज़ान आने से पहले बिहार की महागठबंधन सरकार ने मुसलमानो को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार की सरकार ने रमज़ान...
अन्य विपक्षी दलों के साथ साथ साथ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी 2024 के...