अक्सर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और गीतकार जावेद अख्तर के बीच मनमुटाव की खबरें को सुनने को मिलती हैं। मशहूर गीतकार ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का दावा भी कर रखा है। खुद कंगना भी कई मौकों पर जावेद अख्तर के खिलाफ बोलते हुए सुनी गई हैं।
कंगना ने बांधे गीतकार की तारीफों के पूल
अब एक ऐसी खबर आई है जिससे जावेद अख्तर और कंगना रनौत के बीच खटास कुछ कम हो सकती है। कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के लिए कहा कि मां सरस्वती की उन पर काफी कृपा है। कंगना ने यह तारीफ कंगना अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर की है। अपने ट्विटर हैंडल पर कंगना ने गीतकार के लिए तारीफ़ के पूल बाँधा।
जावेद अख्तर ने पाक को दिखाया था आइना
दरअसल गीतकार जावेद अख्तर का एक ताज़ा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो पाकिस्तान में बैठ कर ही पाकिस्तान को आइना दिखते हुए देखे जा सकते है। गीतकार उर्दू के बड़े शायर फैज अहमद फैज की याद में हो रहे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लाहौर पहुंचे थे।
इस कार्यक्रम के दौरान जावेद ने कहा कि मुंबई हमले की साजिश रचने वाले यहां खुलेआम घूम रहे हैं। जावेद के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है: कंगना रनौत
इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने गीतकार की तारीफ की है। उन्होंने जावेद अख्तर के लिए अपने ट्वीट में लिखा, ‘जब मैं जावेद साहब की पॉइट्री सुनती हूं तो लगता था कि ये कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है। लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में तभी खुदाई होती है उनके साथ में। ‘जय हिंद।’
Jab main Javed saab ki poetry sunti hoon toh lagta tha yeh kaise Maa Swarsati ji ki in pe itni kripa hai, lekin dekho kuch toh sachchai hoti hai insaan mein tabhi toh khudai hoti hai unke saath mein … Jai Hind @Javedakhtarjadu saab… 🇮🇳
Ghar mein ghuss ke maara .. ha ha 🇮🇳🇮🇳 https://t.co/1di4xtt6QF— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 21, 2023
कंगना ने जावेद को कहा- घर में घुस कर मारा है
बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपने ट्विटर पर आगे लिखा, ‘घर में घुसकर मारा है।’ कंगना ने अपने ट्वीट में जावेद अख्तर को भी टैग किया है। कंगना के मुहं से जावेद अख्तर की तारीफ सुन कर उनके फैंस भी काफी हैरान हैं।
ये भी पढ़ें -:
आवारा कुत्तों के झुण्ड के हमले में गई 5 साल के मासूम प्रदीप की जान
अतीक़ अहमद की पुलिस वैन पलटने का डर, आज तड़के हकीकत में तब्दील होने से बाल बाल बच गया। पूर्व...
अमृतपाल सिंह अब तक पंजाब पुलिस की पकड़ से कैसे फरार है, चौकस पंजाब पुलिस के 80000 जवान क्या कर...
रमज़ान आने से पहले बिहार की महागठबंधन सरकार ने मुसलमानो को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार की सरकार ने रमज़ान...
अन्य विपक्षी दलों के साथ साथ साथ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी 2024 के...