मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) वर्तमान समय में भारत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) इस समय काफी चर्चा में है। फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है। आलिया भट्ट इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी का किरदार निभा रही हैं। गंगूबाई गुजरात के काठियावाड़ की रहने वाली थीं। इस कारण उनका नाम गंगूबाई काठियावाड़ी पड़ गया था।
गंगूबाई का असली नाम गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी था। 16 साल की उम्र में गंगूबाई को प्यार हो गया था। गंगूबाई अपने पिता के अकाउंटेंट से प्यार करती थीं, और उस लड़के के साथ शादी कर के मुंबई भाग आई थीं। गंगूबाई हमेशा से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं वह अभिनेत्री हेमा मालिनी की बड़ी फैन थीं, लेकिन उनकी किस्मत में ये नहीं था। गंगूबाई का पति धोखेबाज निकला जिसने गंगूबाई को 500 रुपये में मुंबई के कमाठीपुरा के रेड लाइट इलाके में स्थित एक कोठे पर बेच दिया था। हुसैन जैदी की किताब के मुताबिक, माफिया डॉन करीम लाला के गैंग के एक व्यक्ति ने गंगूबाई के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद गंगूबाई ने करीम लाला से मिलकर उनसे न्याय मांगा। वहीं, गंगूबाई ने करीम लाला को राखी बांध कर भाई बना लिया था। आगे जाकर गंगूबाई मुंबई की सबसे बड़ी फीमेल डॉन बन गई।
मुंबई के कमाठीपुरा रेड लाइट इलाके में गंगूबाई कई कोठे चलाती थीं। गंगूबाई इस बिजनेस में कई महिलाओं की मदद करती थीं। गंगूबाई किसी भी लड़की को उसकी मर्जी के बिना कोठे पर नहीं रखती थीं। फिल्म का टीजर 24 फरवरी को रिलीज हुआ है। फिल्म संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी है। फिल्म की कहानी किताब ‘द माफिया क्वीन ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। खबरो के अनुसार फिल्म में अदाकारा आलिया भट्ट के दो स्पेशल डांस नंबर होंगे। कमाठीपुरा के डुप्लीकेट सेट पर फिल्म के इस गाने को शूट किया गया है।
Download Kuttey Movie: Kuttey movie was released at the Box Office on 13th January 2023. Kuttey (Dogs) is a 2023 Indian...
Download HIT: The 2nd Case Movie : Hit The 2nd case movie released on Box Office on 30th December 2022. HIT: The...
Download Avatar: The Way of Water Movie Hindi: Avatar The way of water movie released worldwide on 16th December 2022. Avatar:...
Download An Action Hero Movie: An Action Hero movie released at the Box office on 2 December 2022. An Action Hero...