राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री लालू यादव (RJD Supremo & Former Bihar CM Lalu Yadav) की तबीयत बेहद नाज़ुक बानी हुई है। कल देर रात उन्हें एयर एम्बुलेंस के ज़रिये पटना से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत में अभी तक कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं दिख रहा।
लालू के छोटे बेटे और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी मीडिया से बात करते हुए भावुक नज़र आये। उन्होंने मीडिया को बताया कि पटना स्थित राबड़ी आवास पर सीढ़ियों से गिरने के बाद उनके पिता को तीन फ्रैक्चर हुए थे। जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई। तेजस्वी यादव ने बताया, ‘दिल्ली के एम्स में उनका पूरा चेकअप किया जा रहा है, लेकिन मल्टीपल फ्रैक्चर हो जाने के बाद से फिलहाल उनकी बॉडी में मूवमेंट नहीं हो पा रहा है।
भावुक दिखे लालू के छोटे बेटा तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने बताया कि उनके पिता को बहुत सारी दवाएं दी जा रही हैं, जो भी दिक़्क़तें हैं, उसे दूर करने में दवाओं का कोई असर हार्ट या किडनी पर न पड़े उसके लिए उन्हें एम्स लाया गया है, एम्स में चूँकि उनका पहले से इलाज होता रहा है इसलिए उनकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री मौजूद है। तेजस्वी ने बताया कि एम्स के डॉक्टरों से उन्हें सिंगापुर ले जाने की बात भी की जाएगी। उनके लिवर/किडनी ट्रांसप्लांट की बात चल रही है।
उधर देश दुनिया में भी लालू यादव के चाहने वालों के ज़रिये दुआओं का दौर भी जारी है। पटना, और उनके पैतृक गाँव फुलवरिया में मंदिर और मस्जिदों में लगातार दुआएं की जा रही हैं। छोटे-छोटे बच्चे भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
लालू की छोटी बहू और तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव (RajShri Yadav) ने भी ट्वीटर पर लालू यादव की मुस्कुराहट भरी तस्वीर पोस्टर कर भावुक होते हुए लिखा है- ‘ऐ दिल्ली तू कितना खुशनसीब है, आज तेरे दर पे करोड़ों मज़लूमों का चांद आया है! हे महादेव हिफाजत करना।’
ऐ दिल्ली तू कितना खुशनशीब है_
आज तेरे दर पे करोड़ों मजलूमों का चांद आया है!
हे महादेव हिफाजत करना..🙏 pic.twitter.com/JZGT9dAz4M— RajShri Yadav (Rachel) (@rachelrajshri) July 6, 2022
कल देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पर लालू यादव को देखने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) आए थे। उन्होंने लालू की बेटी और सांसद मीसा भारती (Dr Misa Bharti) से मिलकर लालू की तबियत का हाल जाना और परिवार को ढांढस बंधाया।
बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने भी लालू के बेहतर स्वस्थ की कामना की है। नीतीश ने कहा कि हमलोगों की भगवान से प्रार्थना है कि लालू यादव जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। नीतीश ने कहा कि कई दशकों से उनका लालू जी से संबंध रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री का सरकारी खर्चे पर इलाज कराने के सवाल पर नीतीश ने कहा की इस बारे में पहले से ही नियम बना हुआ है, सब कुछ सरकार करेगी. हमारी कामना है कि लालू यादव जल्द से जल्द स्वस्थ हो कर घर लौटें।
अतीक़ अहमद की पुलिस वैन पलटने का डर, आज तड़के हकीकत में तब्दील होने से बाल बाल बच गया। पूर्व...
अमृतपाल सिंह अब तक पंजाब पुलिस की पकड़ से कैसे फरार है, चौकस पंजाब पुलिस के 80000 जवान क्या कर...
रमज़ान आने से पहले बिहार की महागठबंधन सरकार ने मुसलमानो को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार की सरकार ने रमज़ान...
अन्य विपक्षी दलों के साथ साथ साथ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी 2024 के...