बिहार के पूर्णिया में आज राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन की महारैली है। इस महारैली को 2024 लोकसभा चुनाव प्रचार के बिगुल के तौर पर देखा जा रहा है। बिहार महागठबंधन की सभी पार्टियों के इस मंच पर जुटान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए उनके नाम पर सहमति के तौर पर देखा जा रहा है।
पूर्णिया में आयोजित महागठबंधन की महारैली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली से जुड़े। जनसभा को अपने करीब 10 मिनट के सम्बोधन में लालू ने कहा कि ये जनता का ये जन सैलाब देखकर मैं बहुत खुश हूं।
महागठबंधन की महारैली को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित करते हुए लालू यादवलालू ने कहा किलोगों की ये एकजुटता दर्शाती है कि भविष्य में जो लोकसभा चुनाव में ये गठबंधन पक्का गठबंधन हो जाएगा। लालू ने कहा कि यह महागठबंधन भाजपा और RSS को पूरी तरह से साफ करेगा।
मोदी सरकार के विदाई का समय आ गया : लालू यादव
लालू यादव ने कहा कि भाजपा कोई पार्टी नहीं, वो सिर्फ RSS का मुखौटा है। बीजेपी और RSS आरक्षण के घोर विरोधी है। लालू ने लोगों को कहा कि एक साथ और एकजुट रहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम साथ रहेंगे तो ये लोग कुछ नहीं कर पाएंगे। महागठबंधन की आज की इस महारैली में भाजपा के मुखालिफ सभी सात पार्टियों के वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए।
महागठबंधन की आज की इस महारैली में भाजपा के मुखालिफ सभी सात पार्टियों के वरिष्ठ नेतागण शामिल हुएराजद प्रमुख ने कहा कि हमें इन लोगों से देश को बचाना है। देश से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की विदाई का समय अब आ चुका है। हम और नीतीश एक हो गए हैं और अब हम हमेशा साथ रहेंगे। 2024 में रिकॉर्ड तोड़ना है।
बेटी रोहिणी ने जो किया, कोई नहीं कर सकता: लालू
अपनी बेटी रोहिणी आचार्य को याद करते हुए लालू भावुक नज़र आये। लालू ने कहा कि मेरी बेटी रोहिणी ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। उसने मेरे लिए जो किया वो कोई नहीं कर सकता है। लालू ने कहा कि मैं रोहिणी का कर्ज कभी नहीं उतार सकता हूं। रोहिणी ने अपने पिता लालू यादव को अपनी किडनी डोनेट किया है।
तेजस्वी ने कहा- सांप्रदायिक ताकतों के आगे मेरे पिता कभी नहीं झुके
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की रैली को समोधित करते हुए कहा कि जैसे हमारे यहां महागठबंधन है, ठीक वैसे ही देश में भी महागठबंधन है। तेजस्वी ने कहा कि आप लोगों की दुआ और प्रार्थना से आज मेरे पिता पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। मुझे बहुत खुशी है कि मेरे पिता जी आज फिर से अपने पुराने अंदाज में सबके सामने नजर आए।
महागठबंधन की महारैली को समोधित करते हुए तेजस्वी यादवतेजस्वी ने कहा कि मेरे पिता लालू जी कभी भी सांप्रदायिक ताकतों के आगे न झुके न घुटने टेके, बल्कि वो हमेशा उन लोगों से डट कर लड़ाई लड़ते रहे। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के लोग लीडर नहीं हैंबी बल्कि डीलर हैं। भाजपा के लोग लोकतंत्र को पूरी तरह खत्म करना चाहते हैं। तेजस्वी ने कहा कि लालू यादव का बेटा भी आज आपको वचन देता है कि किसी भी सांप्रदायिक ताकतों के आगे कभी घुटना नहीं टेकेंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सभी सातों पार्टियां मिलकर देश को आगे ले जाने का काम करेंगे।
एकजुट होकर लड़ेंगे और भाजपा को उखड फेकेंगे: तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा कि जो भी भाजपा के खिलाफ बोलता है तुरंत उसके यहाँ छापे पड़ने लगते हैं। जबकि उनके साथ रहने वालों को हमेशा बचाया जाता है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी ने बिल्कुल सही समय पर भाजपा का साथ छोड़कर महागठबंधन बना लिया। भविष्य में हम लोग एकजुट होकर मज़बूती से भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे तो हमारी जीत को कोई नहीं रोक सकेगा।
ये भी पढ़ें-:
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को विमान से उतार कर फ़िल्मी अंदाज़ में किया गया गिरफ्तार
अतीक़ अहमद की पुलिस वैन पलटने का डर, आज तड़के हकीकत में तब्दील होने से बाल बाल बच गया। पूर्व...
अमृतपाल सिंह अब तक पंजाब पुलिस की पकड़ से कैसे फरार है, चौकस पंजाब पुलिस के 80000 जवान क्या कर...
रमज़ान आने से पहले बिहार की महागठबंधन सरकार ने मुसलमानो को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार की सरकार ने रमज़ान...
अन्य विपक्षी दलों के साथ साथ साथ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी 2024 के...