सपनो के शहर मुंबई में सोमवार को सुबह10 बजे अचानक बिजली कट होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दो घंटे बाद करीब दोपहर 12 बजे शहर के आधे इलाकों में बिजली बहाल हो गई। जानकारी के मुताबिक टाटा पावर के केंद्रीय ग्रिड फेल होने से मुंबई के कई बड़े हिस्सों में बिजली गुल रही है। मुंबई टाउनशिप में बिजली की आपूर्ति करने वाली बेस्ट कंपनी ने कहा कि टाटा पावर प्लांट से ग्रिड फ़ेल हो गया था।
जिससे मुंबई के पूर्वी, पश्चिमी, उपनगर और ठाणे के कुछ हिस्सों में बिजली कट हो गई। इससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। लोकल सेवा ठप्प होने से लोग स्टेशन में ही फंसे रहे। यातायात सिगनल सूचक भी बंद हो गए।
ग्रिड फ़ेल होने के दो घंटे बाद नवी मुंबई और वेस्टर्न उपनगर के कुछ हिस्सों में बिजली आ भी गई। बाकी इलाकों में बिजली चालू करने की कोशिश जारी है। कलवा स्थित टाटा पावर के सेंट्रल ग्रिड के फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली की बहाली में दो घंटे का समय लग गया। ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई और उसके उपनगर में परेशानी हुई। सेंट्रल, ईस्टर्न और वेस्टर्न लाइन पर ट्रेन सेवा बंद रही।
मुम्बई में 360 मेगावाट की आपूर्ति प्रभावित हुई है। बिजली बहाली के लिए काम जारी है। बिजली न होने का असर लोकल पर भी पड़ा है। लोग पैदल ही अपने काम के लिए निकल पड़े। रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने कहा है, कि ग्रिड फेल होने से मुंबई लोकल ट्रेन की सेवा बाधित हुई। ग्रिड फेल होने की जांच होगी। महाराष्ट सरकार ने जांच के आदेश दिए है।
जनता दल यूनाइटेड (JDU) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के भाजपा (BJP) में जाने को लेकर...
केंद्रीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने आज 3 राज्यों में विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) की तारीखों का एलान...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) अगले साल तक अपने पद पर बने रहेंगे। दिल्ली...
केंद्र की भाजपा सरकार (BJP Government) में जल्द ही बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। भाजपा के नज़दीकी सूत्रों...