बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और Deputy CM तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Yadav) के 2 सदस्यीय मंत्रिमंडल का आज विस्तार (Cabinet expansion) हुआ है, जिसमें महागठबंधन के विभिन्न घटकों से लगभग 31 विधायकों को शामिल किया गया है। आज के मंत्रिमंडल विस्तार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का बड़े भाई का रुतबा दिखा, राजद के सबसे ज़्यादा 16 मंत्री शामिल किये गए।
राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रियों ने पांच-पांच के ग्रुप में शपथ ली। मंत्री पद की शपथ लेने वाले कुल 31 विधायकों में राजद (RJD) के सबसे अधिक 16, जदयू (JDU) से 11, कांग्रेस (Congress) के 2, जीतन राम मांझी (Jeetan Ram Manjhi) की पार्टी ‘हम’ (HAM) से एक तथा एक निर्दलीय सुमित कुमार सिंह शामिल है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD Supremo Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) शपथ लेने वाले पहले 5 विधायकों में शामिल रहे।
आज की शपथ के बाद नए मंत्रियों के बीच विभागों का भी बटवारा कर दिया गया। जिसमे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य के इलावा नगर विकास, ग्रामीण कार्य और पथ निर्माण मंत्रालय मिला है, जबकि उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय दिया गया है। जदयू के विजय कुमार चौधरी को वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्रालय का ज़िम्मा सौंपा गया है जबकि ज़मा खान को अल्पसंख्यम कल्याण मंत्रालय एक बार फिर सौंपा गया है। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन भी एक बार फिर अनुसूचित जाती/ जनजाति कल्याण विभाग की ज़िम्मेदारी देखेंगे।
देखें नए मंत्रियों के बीच विभागों के बटवारे की पूरी लिस्ट –
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन की नई सरकार के आज के गठन में सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखा गया है। OBC-EBC से सबसे अधिक 17, मुस्लिम और दलित समुदाय से 5-5 मंत्री शामिल हैं। पिछली बार के NDA सरकार के मुकाबले इस बार अगड़ी जातियों का प्रतिनिधित्व कुछ कम हुआ है। पिछली बार अगड़ी जाती के 11 मंत्री थे जबकि इस बार इस जाती के 6 लोगों को ही मंत्री पद मिला है। जबकि OBC-EBC समुदाय से पिछली बार के मुक़ाबले इस बार 4 मंत्री अधिक बनाये गए हैं। इस समुदाय से पिछली बार 13 मंत्री थे जबकि इस बार 17 मंत्री थे।
इस बार मुस्लिम समुदाय से भी 3 मंत्री ज़्यादा शामिल किये गए है। इस बार 5 मुस्लिम मंत्री बने हैं पिछली बार सिर्फ 2 मुस्लिम चेहरा ही मंत्रिमंडल में शामिल थे। सबसे ज़्यादा 8 मंत्री यादव समुदाय से बनाये गए हैं जिसमे से 7 मंत्री राजद कोटे से और 1 मंत्री जदयू की तरफ से शामिल हुए। पिछली बार यादव समुदाय से मात्र 2 लोग ही मंत्रिमंडल में शामिल किये गए थे।
मंत्रिमंडल में सभी जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। जाति की बात करें तो सबसे ज्यादा यादव जाति के 8 विधायक इस बार मंत्रिमंडल में शामिल हैं। आरजेडी की तरफ से 7 और जदयू की तरफ से एक यादव विधायक मंत्री बने हैं। पिछले मंत्रिमंडल में इस जाति से सिर्फ 2 मंत्री थे।
अतीक़ अहमद की पुलिस वैन पलटने का डर, आज तड़के हकीकत में तब्दील होने से बाल बाल बच गया। पूर्व...
अमृतपाल सिंह अब तक पंजाब पुलिस की पकड़ से कैसे फरार है, चौकस पंजाब पुलिस के 80000 जवान क्या कर...
रमज़ान आने से पहले बिहार की महागठबंधन सरकार ने मुसलमानो को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार की सरकार ने रमज़ान...
अन्य विपक्षी दलों के साथ साथ साथ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी 2024 के...