रमज़ान आने से पहले बिहार की महागठबंधन सरकार ने मुसलमानो को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार की सरकार ने रमज़ान के मौक़े पर सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले अपने मुस्लिम कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। इस पाक महीने में मुस्लिम कर्मचारियों को तय समय से एक घंटे पहले ऑफिस आने और एक घंटे पहले जाने की छूट बिहार सरकार ने दिया है।
रमज़ान को लेकर बिहार सरकार के राज्य सामान्य प्रशासन विभाग के एक आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार के सभी मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को रमज़ान के महीने में दफ्तर आने में निर्धारित समय से एक घंटे पहले आने और एक घंटे पहले दफ्तर से जाने की इजाज़त होगी।
राज्य सरकार के इस आदेश के आते ही इस फैसले पर राजनीती भी शुरू हो गयी है। भाजपा ने इस सरकारी आदेश पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस तरह से किसी विशेष वर्ग के लिए अलग से छूट देना ठीक नहीं है। जब रमज़ान को लेकर दी जा सकती है तो रामनवमी को लेकर क्यों नहीं?
बिहार भाजपा के प्रदेश इकाई अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि जल्द रामनवमी का त्योहार आने वाला है। हिंदु धर्म के लोगों को तो सुबह से शाम तक पूजा की तैयारी करनी पड़ती है। हर हिंदू के घर में रामनवमी होती है, इसलिए हिंदुओं को भी इस दौरान छुट्टी मिलनी चाहिए।
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवालजायसवाल ने कहा कि इतने दिनों में हमने पहली बार देखा है, कि रमज़ान के मौके पर मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पहले आने और जाने की अनुमति दी गई है। जायसवाल ने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि बिहार की नीतीश सरकार पीएफआई से जुड़े हुए लोगों की है। पूरे देश में और बिहार में भी ऐसा कभी नहीं हुआ था।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रमज़ान को लेकर मुसलमानो के लिए अलग से यह नियम बनाना संकेत देता है कि सरकार में जो अफसर बैठे हैं, वह PFI के एजेंट के रूप में कार्यरत हैं। संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव केवल और केवल PFI का एजेंडा चला रहे हैं।
अतीक़ अहमद की पुलिस वैन पलटने का डर, आज तड़के हकीकत में तब्दील होने से बाल बाल बच गया। पूर्व...
अमृतपाल सिंह अब तक पंजाब पुलिस की पकड़ से कैसे फरार है, चौकस पंजाब पुलिस के 80000 जवान क्या कर...
अन्य विपक्षी दलों के साथ साथ साथ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी 2024 के...
राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर सरकारी एजेंसियों के छापे और जांच का सिलसिला लगातार...