जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में रविवार देर रात हुए दो छात्र गुटों के बीच झड़प मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। JNUSU, SFI, DSF और AISA की शिकायत पर ABVP से जुड़े कई अज्ञात छात्रों के खिलाफ दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने FIR दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 323/ 341/509/ 506/ 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
कल रात हुई छात्रों की झड़प में दोनों पक्षों के लगभग डेढ़ दर्जन से भी ज़्यादा छात्रों के घायल होने की खबर है। रविवार को दिन में हॉस्टल मेस में नॉनवेज खाना परोसने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। लेफ्ट विंग के छात्रों का आरोप है की कावेरी हॉस्टल में छात्रों का एबीवीपी के सदस्यों ने नॉनवेज खाना परोसने पर आपत्ति जताई और मेस प्रशासन को इसको रोकने के लिए कहा गया, जबकि JNU में हर वीकेंड पर हॉस्टल में नॉनवेज खाना परोसा जाता है। वहीं, ABVP के छात्रों का आरोप था कि वामपंथी संगठनों के सदस्यों ने होस्टल में पूजा आयोजन को रोकने की कोशिश कर रहे थे।
इस घटना के विरोध में जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP ) ने विश्वविद्यालय परिसर के अंदर अलग-अलग मार्च निकाला। JNUSU ने थाली और ढपली पीटते हुए परिसर के अंदर मार्च किया और एबीवीपी के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद वो लोग छात्रों पर हुए हमले के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वसंत कुंज थाना गए। उन्होंने पुलिस के साथ ”एबीवीपी कार्यकर्ताओं” के वीडियो को भी साझा किया, जिनमें छात्रों पर वाइपर, पत्थर और लाठियों से हमला होता साफ़ देखा जा सकता है।
लेफ्ट विंग के छतरों द्वारा आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय का घेराव भी रखा गया है। विश्विद्यालय परिसर से इनका मार्च निकल कर पुलिस मुख्यालय तक जाने की योजना है और उसके बाद मुख्यालय पर प्रदर्शन का आह्वाहन किया गया है।
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को सूरत कोर्ट से भी राहत नहीं मिली और जिसकी वजह से उनके ऊपर गिरफ्तारी की...
ED आज बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव से रेलवे में लैंड फॉर जॉब्स मामले में पूछताछ कर रही है।...
भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है इस मौक़े पर भाजपा देशभर में 10 लाख...
राजस्थान विधानसभा चुनाव इस साल होने वाले हैं जिसके लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी और विपक्षी भाजपा दोनों ने कमर कसना...