बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर बोलते हुए कहा कि ‘वो राष्ट्रपति भवन में मूर्ति नहीं चाहते.’ राजद नेता ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए (NDA) उम्मीदवार के तौर पर चुने जाने के बाद एक भी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है।
राजद नेता तेजस्वी यादव शनिवार को शिवहर ज़िले के डुमरी कटसरी प्रखंड के रामबाण ग्राम के निवासी मुखिया सुबोध राय की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे। मौके पर तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उमीदवार द्रौपदी मुर्मू पर कटाक्ष किया।
तेजस्वी ने कहा, ‘हमें राष्ट्रपति भवन में कोई मूर्ति नहीं चाहिए, हम राष्ट्रपति चुन रहे हैं। जबकि इस बीच यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को हमेशा सुना गया है, लेकिन कभी भी एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार की आवाज अब तक नहीं सुनी गई है।
राजद ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। यशवंत सिन्हा संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार के तौर पर सामने आये हैं। बिहार में वाम दलों और कांग्रेस ने भी उन्हें अपना समर्थन सिन्हा को देने का एलान किया है। हालांकि झारखण्ड में राजद के सहयोगी सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मुर्मू का समर्थन करने की घोषणा की है।
राजद नेता से पहले पूर्व कांग्रेस सांसद अजय कुमार ने द्रौपदी मुर्मू पर निशाना साधते हुए कथित रूप से कहा था कि द्रौपदी का व्यक्तित्व शानदार है, लेकिन वह ‘बुराई की विचाराधारा’ का प्रतिनिधित्व करती हैं और उन्हें आदिवासियों का प्रतीक नहीं माना जा सकता है।
कांग्रेस नेता ने कहा था, ‘यशवंत सिन्हा भी एक अच्छे उम्मीदवार हैं और मुर्मू भी एक सभ्य व्यक्तित्व की हैं, लेकिन वह ‘बुराई की विचाराधारा’ का प्रतिनिधित्व करती हैं. उन्हें आदिवासियों का प्रतीक नहीं मानना चाहिये।
सोमवार को देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव होना है जबकि वोटों की गिनती आगामी 21 जुलाई को होगी और उसी दिन देश को रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) की जगह नया राष्ट्रपति मिल जाएगा।
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को सूरत कोर्ट से भी राहत नहीं मिली और जिसकी वजह से उनके ऊपर गिरफ्तारी की...
ED आज बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव से रेलवे में लैंड फॉर जॉब्स मामले में पूछताछ कर रही है।...
भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है इस मौक़े पर भाजपा देशभर में 10 लाख...
राजस्थान विधानसभा चुनाव इस साल होने वाले हैं जिसके लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी और विपक्षी भाजपा दोनों ने कमर कसना...