नई दिल्ली: आज पूरे विश्व में निद्रा दिवस मनाया जा रहा है। आज विश्व निद्रा दिवस यानी World Sleep Day है। स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी निंद बेहद जरूरी होती है। इसलिए आप सभी को हर दिन अपनी निंद जरूर पूरी करनी चाहिए। आजकल की भागदौड भरी जिंदगी में कई तरह की चिंताए दिमाग में चलती रहती है। इसका सबसे ज्यादा असर निंद पर पड़ता है। अगर आप पूरी निंद नही लेते है तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना होगा।
World Sleep Day मनाने का खास उद्देश्य लोगों को निंद के लिए जागरूक करना और साथ ही निंद की वजह से होने वाली समस्याओं को दूर करना है। नींद ना आना आजकल एक आम समस्या बन चुकी है, लेकिन सेहत को ठीक रखने के लिए निंद लेना जरूरी है। world sleep day का अपना एक नारा है। अच्छा जीवन, अच्छा संसार, लेकिन ये तो तभी पूरा होगा जब सबकी निंद पूरी होगी।
इस बार इसका इसका थीम ‘Regular Sleep, Healthy Future’ है। डॉक्टरों के अनुसार सेहत के लिए नींद काफी जरूरी है। नींद पूरी न होने पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो जाती हैं। किसी भी व्यक्ति के लिए हर चीज संतुलित अवस्था में लेना फायदेमंद हैं। बच्चे हो या बूढ़े या हो युवा अवस्ता के लोग सभी के लिए पर्याप्त निंद लेना उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
ऐसे में क्या इलाज करना चाहिए जिससे नींद भी आ जाए और कोई बुरा असर भी ना पड़े। आपकी दिनचर्या से जुड़े कुछ साघारण उपाय जिससे आपको अच्छी निंद लेने में जरूर मदद मिलेगी। सबसे पहले तो सोने का एक समय तय करें। सोने से पहले हाथ-पैर साफ करें। साथ ही योगा करने से भी इसमें काफी लाभ होता है। व्यायाम की आदत डालें, इससे नींद अच्छी आती है। सोने के कमरे को शांत रखे। इससे मन शांत रहेगा और नींद आसानी से आयेगी। सोते समय किसी प्रकार की चिंता नही करे। नींद न आने का प्रमुख कारण मानसिक तनाव होता है। इसके अलावा ज्यादा शराब का सेवन करने से भी नींद नहीं आती है।